नवादा: धूमधाम से माहुरी समाज की कुलदेवी मां मथुरासिनी महोत्सव संपन्न नवादा शहर में निकाला गया शोभायात्रा।
Nawada, Nawada | Apr 3, 2024 नवादा जिले क़े मिर्जापुर माहुरी सेवा सदन में माहुरी समाज की कुल देवी मां मथुरासिनी पुजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान समाज के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। उसके बाद मिर्जापुर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें माहुरी समाज के सैकड़ो महिला, पुरुष, बच्चे एवं युवा शामिल हुए। शोभा यात्रा पूरे शहर का भ्रमण किया और पुनः मिर्जापुर जाकर समाप्त हुआ।