बैरसिया: भोपाल के कलियासोत बांध के पास दिखा बाघ, राहगीरों ने सड़क पार करते देखा
Berasia, Bhopal | Jul 22, 2026 भोपाल के कलियासोत डैम के पास टाइगर का मूवमेंट देखने को मिला है। बाघ सड़क पार करते हुए राहगीरों को दिखाई दिया। जिसका उन्होंने वीडियो बना लिया। एक्सपर्ट का कहना है कि यह बाघ का इलाका है। इलाके में कई बाघ हैं। वीडियो जो बुधवार दोपहर करीब 3 बजे को सामने आया। इस वीडियो में वयस्क टाइगर सड़क पार करते हुए नजर आ रहा है।