जलालपुर: श्रीमद भागवत गीता को उर्दू में ढालने वाले पद्मश्री अनवर जलालपुरी की पुण्यतिथि पर विद्वानों ने श्रद्धांजलि दी
अंतरराष्ट्रीय ख्याति के शायर व मंच संचालक पद्मश्री अनवर जलालपुरी की सातवीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को 4 बजे उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। यह आयोजन मौलाना आज़ाद गर्ल्स इन्टर कॉलेज नगपुर में हुआ। जिसमें कहा गया कि वे अच्छे शायर के साथ ही बेहतरीन मंच संचालक भी थे। वे अपनी शायरी के जरिए हमेशा हिंदू मुस्लिम के बीच एकता का पैगाम देते रहे।