**प्रेमनगर हत्याकांड का बड़ा खुलासा!
पति ने देख ली थी पत्नी के प्रेम प्रसंग से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो, जिसके बाद खुल गया दोनों के रिश्ते का राज। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में मदन मुखिया का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी मीना और उसके प्रेमी लल्लन शर्मा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पिछले दो-तीन साल से प्रेम संबंध था। घटना से दो दिन पहले मदन ने लल्लन का मोबाइल चेक किया, जिसमें उसे पत्नी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो मिले। इसके बाद मदन ने दोनों को धमकी दी, जिसके बाद कथित तौर पर हत्या की साजिश रची गई।
पुलिस के मुताबिक, मदन को शराब पिलाने के बहाने जंगल में ले जाया गया और वहां उसकी हत्या कर शव को खाई में फेंक दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आखिर कैसे रची गई हत्या की पूरी साजिश? पुलिस की जांच में सामने आई पूरी कहानी...
#BreakingNews #देहरादून #उत्तराखंड
#Himuttarakhandnews