राजनीति की दुश्मनी और जौनसार की सियासत! एक मंच पर साथ दिखे मुन्ना सिंह चौहान और रामशरण नौटियाल, लेकिन नजरें तक नहीं मिलीं...
कहते हैं राजनीति में दुश्मनी स्थायी नहीं होती, लेकिन जौनसार की सियासत में दो बड़े नेताओं के बीच तल्खी कुछ अलग ही नजर आती है। बात हो रही है विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान और चकराता की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल की।
आज दोनों नेता एक ही मंच पर मौजूद थे। मंच साझा किया, लेकिन तस्वीर में राजनीतिक दूरियां साफ नजर आईं। दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाना तो दूर, नजरें मिलाने से भी परहेज किया।
एक ही मंच पर मौजूदगी के बावजूद दोनों के बीच की दूरी ने सियासी चर्चाओं को जरूर हवा दे दी। सवाल यही है कि जौनसार की राजनीति में दोनों नेताओं के बीच यह तल्खी आखिर कब तक कायम रहेगी?
#UttarakhandPolitics #Jaunsar #MunnaSinghChauhan #RamCharanNautiyal #Vikasnagar #Chakrata #UttarakhandElection2027 #Politics #dehradun #pahadsamachar