जैसीनगर: जैसीनगर तहसील में अतिवृष्टि से सोयाबीन की फसल बर्बाद, सर्वे के आदेश के बाद भी टीम नहीं पहुंची, किसानों का आरोप
इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण जैसीनगर तहसील के किसानों की सोयाबीन फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने बताया कि शासन द्वारा फसल नुकसान का सर्वे कराने के आदेश दिए गए थे, लेकिन अब तक न तो पटवारी पहुंचे और न ही कृषि विभाग की कोई टीम खेतों का निरीक्षण करने आई। किसान प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि सर्वे जल्द कर मुआवजा दिया जाए, ताकि वे समय पर रबी सीजन की तैयारी कर सकें।