पौड़ी: बस अड्डे पर युवाओं की मारपीट का वीडियो वायरल!!
रिपोर्ट: भगवान सिंह
पौड़ी। शहर के बस अड्डे क्षेत्र में पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार देर शाम पुराने बस अड्डे पर कुछ युवाओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
खास बात यह है कि इससे एक दिन पहले सोमवार को भी नए बस अड्डे के पास युवाओं के उत्पात का वीडियो वायरल हुआ था। लगातार दूसरे दिन सामने आए इन मामलों से शहर में पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि बस अड्डे जैसे व्यस्त और संवेदनशील स्थानों पर नियमित पुलिस गश्त के बावजूद इस तरह की घटनाएं होना चिंता का विषय है।