शाजापुर: कोहलिया मे घर के सामने तार फेंसिंग कर रोका रास्ता, पीडि़त परिवार ने शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
शाजापुर: घर के सामने तार फेंसिंग कर रास्ता रोकने से परेशान दलित परिवार ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत करते हुए रास्ता खुलवाने की मांग की है। मंगलवार को ग्राम कोहलिया तहसील शुजालपुर निवासी दलित परिवार अखिल भारतीय बलाई महासंघ के पदाधिकारी राधेश्याम मालवीय के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और यहां शिकायती आवेदन देकर बताया कि उनका रास्ता रोक दिया गया है।