शाजापुर: शाजापुर के किला परिसर में संगम महिला CLF अभयपुर की मासिक बैठक का हुआ आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन की ली शपथ
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष टैगोर के मार्गदर्शन में मंगलवार को संगम महिला सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र किला परिसर शाजापुर मै संगम महिला सीएलएफ अभयपुर की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे बैठक के बाद 25 ग्रामों के ग्राम संगठन की 35 दीदीयों के द्वारा भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा की शपथ ली गई।