शाजापुर: शाजापुर जिले की चिन्हित शासकीय शालाओं में- नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी कक्षाओ की हुई शुरुआत
राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा समग्र शिक्षा अंतर्गत नवीन शिक्षा सत्र 2024-25में शाजापुर जिले की कई शासकीय शालाओं का चिन्हांकन कर 1जुलाई से पूर्व प्राथमिक कक्षाएं संचालन की निर्देश दिए गए।उसी अनुक्रम में विकासखंड शाजापुर की माध्यमिक विद्यालय महालक्ष्मी में भी सोमवार से पूर्व प्राथमिक कक्षाएं संचालित पाई गई।