शाजापुर: म प्र रणजी क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुनील धौलपुरे पहुंचे शाजापुर उत्कृष्ट मैदान में क्रिकेट खिलाड़ियों से की मुलाकात
मध्यप्रदेश रणजी क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और MPL खिताब जीतने वाली जबलपुर लायंस टीम के कोच सुनील धौलपुरे आज शाजापुर पहुंचे जहां जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने उनका जोरदार स्वागत किया, उत्कृष्ट विद्यालय मैदान परिसर पर जबलपुर लायंस टीम के कोच सुनील धौलपुरे ने क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नन्हे नन्हे खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें खेल की बारीकियां बताई।