पटना ग्रामीण: 5 दिवसीय फिल्म फेस्टिवल ‘पटना सिने फेस्टा’ का डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने किया उद्घाटन
गांधी मैदान स्थित 'हाउस ऑफ वैरायटी' बुधवार से पांच दिवसीय फिल्म फेस्टिवल ‘पटना सिने फेस्टा’ की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल को मेरी शुभकामनाएं हैं। यह बिहार के प्रतिभाओं को उभरने का एक मौका है। इस फेस्टिवल के माध्यम से लोगों को बिहार के बारे में जानने का एक अवसर मिलेगा।