पटना ग्रामीण: देवेश चंद्र ठाकुर के बयान का केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया समर्थन, कहा - मुझे भी मुसलमान वोट नहीं देता
जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा है कि मुसलमान, यादवों ने मुझे वोट नहीं दिया। मैं उनका कोई निजी काम नहीं करूंगा। इस बयान के बाद बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। पूरे मामले पर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मुझे भी मुसलमान वोट नहीं देता है।