पटना ग्रामीण: अगर नीतीश कुमार फिर से एनडीए में आते हैं तो हमें कोई ऐतराज नहीं- पटना में बोले RLJP नेता सूरजभान सिंह
बिहार में ठंड के बीच राजनीतिक पारा गर्म है। CM नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए में आ सकते हैं। वहीं, पूरे सियासी घटनाक्रम पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता सूरजभान सिंह ने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार हमारे पुराने सहयोगी रहे हैं। अगर नीतीश कुमार फिर से एनडीए में आते हैं तो हमें कोई ऐतराज नहीं है।