पटना ग्रामीण: जीतन राम मांझी का खुद का ठिकाना नहीं, कभी नीतीश का विरोध करते हैं तो कभी स्वागत- पटना में बोले RJD नेता श्याम रजक
बिहार में ठंड के बीच सियासी पारा गर्म है। नीतीश कुमार एक बार फिर RJD से नाता तोड़ कर बीजेपी के साथ सरकार बना सकते हैं। पूरे मामले पर RJD नेता श्याम रजक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जीतन राम मांझी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका तो खुद का ठिकाना नहीं है। कभी वे नीतीश का विरोध करते हैं तो कभी स्वागत करते हैं।