घाघरा: घाघरा सीओ सह बीडीओ ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रखंड कर्मियों के साथ की बैठक
Ghaghra, Gumla | Oct 16, 2026 घाघरा सीओ-सह-बीडीओ सुशील कुमार खाखा ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी कर्मियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सीओ-सह-बीडीओ ने मनरेगा के तहत चल रहे प्लांटेशन कार्यों की समीक्षा करते हुए मेड़ेज बढ़ाने की बात कही।