डुमरा: सीतामढ़ी में अभया ब्रिगेड सक्रिय, छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त जारी
सीतामढ़ी जिले में महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर अभया ब्रिगेड टीम पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। महिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित यह विशेष टीम लगातार जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास भ्रमण कर रही है।