फतुहा: सुपनचक गांव के पास फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार लेखपाल की मौत
Fatwah, Patna | Aug 15, 2026 फोरलेन पर सुपनचक गांव के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार लेखपाल की मौत हो गई है। मृतक की पहचान पटना कदम कुआं इलाके के अहरा पर निवासी शत्रुघ्न प्रसाद अग्रवाल के पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई है।मृतक अठमन गोला प्रखंड कार्यालय में लेखपाल सह आईटी सहायक के पद पर तैनात था। घटना स्थल से ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी भेजा जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।