धर्मशाला: धर्मशाला में 7.14 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
धर्मशाला पुलिस ने 26 अक्टूबर को तपोवन रोड पर नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गौरव वर्मा को 7.14 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।