मुलताई: मुलताई नगर के हाई स्कूल मैदान पर रात 8.30 बजे हुआ रावण दहन, जमकर हुई आतिशबाजी, लगे जय जय श्री राम के जयकारे
Multai, Betul | Oct 12, 2024 नगर के हाई स्कूल मैदान पर शनिवार रात 8:30 बजे 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। पंजाबी समाज सेवा समिति की ओर से पुतला दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिछले कई सालों से यहां पुतला जलाया जा रहा है। रावण के पुतला दहन के लिए शाम 7 बजे ताप्ती तट पर स्थित राम मंदिर से भगवान राम लक्ष्मण और हनुमान की शोभायात्रा निकाली गई।