Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
Sitapur
Firozabad
mmnews24x7
पंचायत रोजगार सेवकों का पटना में होगा राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन, नियमितीकरण समेत चार मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी!
Banka, Banka
| Oct 11, 2026
MORE NEWS
#तेलडीहा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मोबाइल चोरी, 16 मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार #videosvirales #BiharNews #highlightseveryone
Banka, Banka | Oct 11, 2026
बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को सितंबर, 2026 माह की पेंशन राशि का अंतरण माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से किया गया। #बिहारसरकार #समाजकल्याणविभाग #सामाजिकसुरक्षापेंशन #पेंशनयोजना #पेंशनराशि #DBT #प्रत्यक्षलाभअंतरण #मुख्यमंत्रीबिहार #पेंशनधारक #जनकल्याणकारीयोजना #बिहारविकास #सुशासन #बांका
Banka, Bihar | Oct 11, 2026
*इंस्पायर अवार्ड मानक 2026 में बाँका की शानदार उपलब्धि, राष्ट्रीय स्तर पर 11वाँ और बिहार में दूसरा स्थान* विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में बाँका जिले ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट उपलब्धि से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। इंस्पायर अवार्ड मानक 2026 के अंतर्गत विद्यार्थियों के नामांकन में बाँका जिला देश के शीर्ष 15 जिलों की सूची में 11वें स्थान पर रहा है। वहीं, बिहार के सभी 38 जिलों में बाँका ने दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। इंस्पायर अवार्ड मानक 2026 के लिए जारी अंतिम आँकड़ों के अनुसार, बाँका जिले से कुल 5,690 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है। इस उपलब्धि के पीछे जिले के शत-प्रतिशत सरकारी विद्यालयों की सहभागिता के साथ-साथ निजी विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को विज्ञान, नवाचार एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए किए गए सामूहिक प्रयासों का सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में देखने को मिला है। उल्लेखनीय है कि देशभर में उत्तर प्रदेश पहले, राजस्थान दूसरे तथा बिहार तीसरे स्थान पर रहा है। बिहार से मुजफ्फरपुर राज्य में पहले तथा बाँका 5,690 नामांकन के साथ दूसरे स्थान पर रहा। बाँका जिले की यह उपलब्धि शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन, शिक्षा अधिकारियों के सतत अनुश्रवण, विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। सरकारी विद्यालयों के साथ निजी विद्यालयों को भी इस अभियान से जोड़कर अधिकाधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करना जिले की विशेष उपलब्धि रही है। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का उद्देश्य विद्यालयी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, मौलिक एवं नवाचारी विचारों को प्रोत्साहित करना तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना है। जिला गुणवत्ता शिक्षा समन्वयक मनोहर सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष भी बांका पूरे देश में टॉप जिलों की सूची में रहा था, और इस बार और बेहतर करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 15 जिलों में स्थान प्राप्त करना बाँका जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे न केवल जिले की शैक्षणिक सक्रियता को नई पहचान मिली है, बल्कि विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि और शिक्षकों की प्रतिबद्धता भी सामने आई है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी देवनारायण पंडित एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा फारूक़ रहमान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को इंस्पायर अवार्ड मानक 2026 में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यालयों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में विद्यार्थियों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। इस सफलता ने न केवल बाँका की शैक्षणिक सक्रियता को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है, बल्कि यह भी साबित किया है कि बेहतर समन्वय, निरंतर अनुश्रवण और सामूहिक सहभागिता से शिक्षा एवं नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
Banka, Bihar | Oct 11, 2026
#बांका जिले के बाराहाट में नाबालिग युवती के अपहरण का आरोप, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार! #MMNews #BankaNews #Barahat #BiharNews #बांका #बाराहाट #अपहरण_का_आरोप #BiharJharkhandNews
Banka, Banka | Oct 11, 2026
#इस दुर्गा पूजा करें नवरंग में कपड़ों की करें खरीदारी, धमाका ऑफर का उठाये लाभ #videosvirales #NavrangStore #facebookviral
Banka, Banka | Oct 11, 2026
#तेलडीहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगाजल से लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, जय दुर्गे के जयघोष से गूंज मंदिर परिसर #videosvirales #teldiha #BiharNews
Banka, Banka | Oct 11, 2026
खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, बांका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता (2026-27) का आज भव्य एवं सफल समापन हो गया। दिनांक 06.10.2026 से 10.10.2026 तक चले इस खेल महाकुंभ के समापन के साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों के अगले बड़े पड़ाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन टेबल टेनिस एवं साइक्लिंग स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। समापन समारोह के दौरान जिला खेल पदाधिकारी, बांका द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि बांका के खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर अद्भुत खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी कल, यानी 11 अक्टूबर 2026 से भागलपुर में आयोजित होने वाली प्रमंडलीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बांका जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रस्थान करेंगे। यह प्रमंडलीय प्रतियोगिता दिनांक 11.10.2026 से 14.10.2026 तक भागलपुर में आयोजित की जाएगी। विभिन्न खेल विधाओं में U-14, U-17 एवं U-19 आयु वर्ग के चयनित बालक एवं बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का पुरजोर प्रदर्शन करने और जिले का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टीम के कोच एवं शारीरिक शिक्षकों के मार्गदर्शन में चयनित खिलाड़ियों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। जिला खेल पदाधिकारी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि हमारे खिलाड़ी प्रमंडल स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह अवश्य पक्की करेंगे।
Banka, Bihar | Oct 10, 2026
निपुण 2.0 के तहत उर्दू प्राथमिक विद्यालय बिदायडीह पहुँची दिल्ली की टीम, शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना बांका जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के NIPUN 2.0 Field Visit Plan के तहत देश के सात राज्यों में चयनित विद्यालयों में बिहार से उर्दू प्राथमिक विद्यालय बिदायडीह, बांका को शामिल किया गया है। शनिवार को शिक्षा विभाग, दिल्ली से आई टीम ने विद्यालय का भ्रमण कर विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। टीम में शिक्षा विशेषज्ञ श्रीमती स्वाति नायक एवं शिवानी पारखी शामिल रहीं। विद्यालय की प्रमुख विशेषताएँ: बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) को मजबूत करने के प्रयास। खेल, कहानी, संवाद एवं गतिविधि आधारित शिक्षण। शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) का प्रभावी उपयोग। पीयर लर्निंग एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी। बच्चों में आत्मविश्वास, जिज्ञासा और सीखने के प्रति उत्साह। विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं बच्चों की सक्रिय सहभागिता से प्रभावित होकर दिल्ली की टीम ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक टीम के सदस्यों से संवाद किया और अपनी जिज्ञासाएँ साझा कीं। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधान शिक्षिका खुशबू कुमारी के नेतृत्व में विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर बाँका जिला शिक्षा विभाग की टीम भी उपस्थित रही। टीम का नेतृत्व गुणवत्ता शिक्षा जिला समन्वयक श्री मनोहर सिंह ने किया। विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद शाहिद रजा सहित ग्रामीण भी उपस्थित रहे। केंद्रीय टीम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री देवनारायण पंडित से भी संवाद कर जिले में शैक्षणिक सुधारों के प्रयासों एवं चुनौतियों की जानकारी ली। यह उपलब्धि दर्शाती है कि समर्पण, नवाचार एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से सरकारी विद्यालय भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
Banka, Bihar | Oct 10, 2026