बरियारपुर: हसन काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुखिया प्रतिनिधि ने डीएम, एसपी सहित अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया
मंगलवार को सदर प्रखंड अंतर्गत हसनपुर काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान जिलाधिकारी मुंगेर निखिल धनराज एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित अन्य पदाधिकारी को बरवह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम ने अंग वस्त्र तथा बुके देखकर सम्मानित किया। शांतिपूर्ण ढंग से काली प्रतिमा का विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल हुए डीएम एसपी अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।