जमुई: बेटे की संदिग्ध मौत में एसपी से न्याय की गुहार, आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में आक्रोश
Jamui, Jamui | May 4, 2026 जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी धनेश्वर यादव ने अपने पुत्र अशोक यादव की संदिग्ध मौत मामले में सोमवार 3 बजे एसपी विश्वजीत दयाल को आवेदन देकर न्याय की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि झाझा थाना कांड संख्या 111/2026 में नामजद आरोपी प्रदीप यादव अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है और खुलेआम घूमकर केस वापस लेने की धमकी दे रहा है।