डिंडौरी: बरगांव में बृहत पशु टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 50 टीमें 35 गांवों में पहुंचेंगी
बरगांव में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के तत्वाधान में पशु टीकाकरण अभियान का मंगलवार दोपहर 2:00 बजे शुभारंभ करते हुए पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री सांसद विधायक बीजेपी जिला अध्यक्ष पीएचई मंत्री सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारियों ने 35 गांवों मे 50 टीमों के द्वारा पशुओं के टीकाकरण को लेकर चार बसों और 18 चार पहिया वाहन को हरी झंडी दिखाई ।