शाहजहांपुर: 1 सितंबर से अब तक 1.21 लाख क्यूसेक पानी पास, खतरे के निशान के करीब नदियां, प्रशासन अलर्ट
शाहजहांपुर। दूनी बैराज से गर्रा नदी में लगातार पानी पास किए जाने के चलते शाहजहांपुर में प्रशासन और सिंचाई विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। सिंचाई विभाग की 5 सितंबर की सुबह 8 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, आज दूनी बैराज से गर्रा नदी में 3,896 क्यूसेक पानी पास हो रहा है। वहीं 1 सितंबर से अब तक का कुल डिस्चार्ज 1,21,253 क्यूसेक पहुंच गया है। अजीजगंज पुल पर गर्रा