वाड्रफनगर: पटवारी हड़ताल: जिले में 133 पटवारी हड़ताल पर हैं, नियमानुसार कार्रवाई जारी
वाड्रफनगर बुधवार जिले में पटवारी 13 अक्टूबर 2026 से हड़ताल पर हैं। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार जिले में पटवारियों के 200 स्वीकृत पदों में से 150 पद भरे हुए हैं। इनमें से 133 पटवारी हड़ताल पर हैं, जबकि 17 पटवारी हड़ताल में शामिल नहीं हुए हैं और अपने कार्य पर उपस्थित हैं। हड़ताल पर गए सभी 133 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे।