लक्ष्मीपुर: चार माह से मानदेय नहीं मिलने पर रसोइयों ने लक्ष्मीपुर प्रखंड शिक्षा कार्यालय के समक्ष किया धरना-प्रदर्शन
विद्यालय रसोइयों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा, मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने और चार माह से लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को 3 बजे बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ एक्टू ने लक्ष्मीपुर प्रखंड शिक्षा कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में रसोइयों ने हिस्सा लिया।