डुमरांव: टुड़ीगंज स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की उम्मीद बढ़ी, विधायक की अनुशंसा पर रेलवे मंत्री ने फीजिबिलिटी जांच शुरू कराई
Dumraon, Buxar | Aug 2, 2026 टुड़ीगंज के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विधायक राहुल कुमार सिंह की अनुशंसा पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बक्सर–पटना पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव को लेकर पहल तेज कर दी है। 23 जुलाई 2026 को जारी पत्र में मंत्री ने बताया कि ट्रेन संख्या 53202 बक्सर–पटना पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।