चम्बा: ढकोग के पास अनियंत्रित होकर रावी में जा पहुंचे ट्रक के चालक का दूसरे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग
Chamba, Chamba | May 11, 2024 ढकोग के पास अनियंत्रित होकर रावी में जा पहुंचे ट्रक के चालक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। शनिवार को छेड़े गए सर्च अभियान की कड़ी में जहां इसगोताखोरों ने रावी में घुसकर लापता चालक की तलाश की तो वहीं स्थानीय लोग भी रावी के आसपास चालक को खोजते दिखें। लेकिन कहीं भी चालक का सुराग नहीं लग पाया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनू भी मौजूद रहे।