चम्बा: राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा- यह पहला मौका है कि जब चंबा जिले से कोई राज्यसभा सांसद चुना गया है
Chamba, Chamba | May 11, 2024 हर्ष महाजन ने कहा कि पहला मौका है कि जब चंबा जिले से कोई राज्यसभा सांसद चुना गया है। बहरहाल चंबा के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।यह बात जिला मुख्यालय चंबा में मीडिया से मुखातिब होते हुए हर्ष महाजन ने कही। हर्ष महाजन तीन बार चंंबा सदर से विधायक चुने जाने के साथ साथ मंत्री भी रह चुके हैं।