चम्बा: हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पांगी में अधिकारियों के साथ की बैठक
Chamba, Chamba | May 11, 2024 हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शनिवार को पांगी में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल सहित विभागीय उच्च अधिकारी और कनिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान आवासीय आयुक्त ने मुख्य सचिव को घाटी में विकास व कानून व्यवस्था से संबंधित विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।