पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के निर्देशन में मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री अनुरुद्ध कुमार द्वारा थाना अजनर पुलिस के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गस्त करते हुए जुलूस मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
🔸इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।
#FootPatrolling
#UPPolice
1 views | Mahoba, Uttar Pradesh | Jun 25, 2026