सरदारशहर: सावर गांव में स्थित जीएसएस के आगे विद्युत समस्या को लेकर किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी, जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं
सावर गांव स्थित जीएसएस पर कई गांव के किसान अनिश्तकालीन धरना देकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। किसानों को धरना बुधवार शाम 5 बजे तक भी जारी रहा। वर्तमान में गेंहू, जो, इश्बगोल, मैथी, सरसों आदि रबी की फसलों में किसानों को प्रयाप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने पर फसले खराब होती जा रही है। अधिकारी किसानों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।