सरदारशहर: रूपलीसर निवासी एक 32 वर्षीय महिला अपने 10 साल के बच्चे के साथ हुई लापता, सरदारशहर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
सरदारशहर पुलिस थाने में 32 वर्षीय महिला और उसके 10 वर्षीय पुत्र के गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ है। एएसआई हिम्मतसिंह ने मंगलवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि रूपालीसर निवासी अर्जुनराम पुत्र नौरंगराम लूहार ने मामला दर्ज करवाया है कि 25 जनवरी को सुबह करीब साढ़े 8 बजे मेरी पत्नी 32 वर्षीय रुकमा मेरे 10 साल के पुत्र सुनील को लेकर बिना बताए घर से कहीं चली गई।