सरदारशहर: अस्पताल से दवाई लाने का कहकर घर से निकली गिड़गिचिया निवासी 25 वर्षीय विवाहिता वापस नहीं लौटी, मामला दर्ज
गिड़गिचिया निवासी राजू पुत्र हरलाल नायक ने मामला दर्ज करवाया है कि मेरी शादी को 7 साल हो गए हैं। मेरे 3 साल की एक पुत्री है। मेरी 25 वर्षीय पत्नी कविता 27 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे घर से सरदारशहर अस्पताल से दवाई लाने का कहकर गई थी जो वापस घर नहीं आई है। हमने कविता के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।