सरदारशहर: आसलसर कुंडिया के पास बाइक फिसलने से बाइक चालक घायल, राजकीय उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
सरदारशहर के मेगा हाईवे पर गांव आसलसर कुंडिया के पास मंगलवार शाम 7 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक चालक घायल हो गया। सूचना पर मौके पर मालासर टोल नाके की एंबुलेंस ने पहुंचकर एंबुलेंस के सहयोग से घायल को राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। राजकीय उपजिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल में भर्ती किया गया है।