सरदारशहर: नाहरसरा निवासी 23 वर्षीय युवती बिना बताए घर से गायब, पुलिस थाने में दर्ज हुआ गुमशुदगी मामला
नाहरसरा निवासी नरपतसिंह राजपूत ने मामला दर्ज करवाया है कि मैं अपने परिवार सहित खेत में रहता हूं और खेती का काम करता हूं। 26 जनवरी की रात्रि को हम सभी खेत पर थे और खेत में बनी ढाणी में सो रहे थे। 26 और 27 जनवरी की मध्य रात्रि करीब 12 बजे मेरे पिताजी लघु शंका करने के लिए उठे तब मेरी 23 वर्षीय बहन मनोज कंवर जो ढाणी में सो रही थी वह अपने बिस्तर पर नही थी।