नवादा में चेन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो अंतर्जिला महिलाएं गिरफ्तार; लाखों की नकदी और सोने के जेवर बरामद
#sonusinghjournalist
Silao, Nalanda | May 11, 2026 : नवादा के वारसलीगंज में पुलिस ने चेन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लाखों रुपये नकद और चोरी के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया कि यह रकम चोरी के जेवर बेचकर जुटाई गई थी, जबकि दोनों आरोपी कई अन्य वारदातों में भी शामिल रही हैं।