बेल्थरारोड तहसील सभागार में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार अजीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोपहर 2 बजे तक कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। तहसीलदार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त शिकायतों की जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण न