हाथरस: मुरसान के मथुरा रोड पर ट्रैक्टर और पिकअप गाड़ी की भिड़ंत मे एक दर्जन हुए घायल वृंदावन से दर्शन करके लौट रहे थे बदायूं
मुरसान थाना क्षेत्र के मथुरा रोड पर आज दिन बुधवार को ट्रैक्टर और पिकअप गाड़ी की भिड़ंत में एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए ! अचानक से हुई दुर्घटना को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई ! ग्रामीणों की मदद से मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हाथरस के जिला अस्पताल लाया गया है! दो गंभीर व्यक्तियों को डाक्टरों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया बाकी का इलाज जारी है!