हाथरस: गांव झींगुरा में पागल कुत्ते ने 2 बच्चों को हमलाकर बुरी तरह किया घायल, बच्चों को घायल हालत मे कराया गया अस्पताल मे भर्ती
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव झींगुरा में पागल कुत्ते ने हमला कर दो बच्चों को बुरी तरह घायल कर दिया। कुत्ते के हमले से 9 वर्षीय बालिका एवं 6 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा दोनों घायल बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल के इमरजेंसी में घायल दोनों बच्चों का उपचार जारी है।