हाथरस: अलीगढ़ रोड गांव नगला उम्मेद के पास तेज गति बाइक ऑटो से टकराई, सिपाही और ऑटो चालक हुए घायल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के अलीगढ़ रोड गांव नगला उम्मेद के पास आज दिन बुधवार को तेज गति बाइक ऑटो से टकरा गई! अचानक से हुई दुर्घटना को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई! इस दुर्घटना में ऑटो चालक एवं बाइक सवार सिपाही जो अलीगढ़ की तरफ जा रहा था वह घायल हो गया! दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस को सूचना देकर जिला अस्पताल लाया गया है!