हाथरस: गांव भोजपुर निवासी 1 युवक के साथ गांव के दूसरे युवक ने की मारपीट, छीना ई-रिक्शा पुलिस ने युवक को कराया अस्पताल में भर्ती
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी एक युवक के साथ गांव के ही दूसरे युवक ने मारपीट कर दी और ई-रिक्शा छीन लिया। बेहोशी हालत मे युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर युवक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। युवक के परिजनों ने गांव के ही दूसरे युवक पर मारपीट कर ई रिक्शा छीनने का आरोप लगाया है।