बक्स्वाहा: सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित बकस्वाहा में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें संदीपनी विद्यालय, पीएम श्री विद्यालय, बालक हाईस्कूल एवं उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।