बड़ामलहरा में गल्ला व्यापारी से लूट का खुलासा, नगर परिषद अध्यक्ष का भतीजा समेत 3 गिरफ्तार
छतरपुर। भगवां थाना क्षेत्र की घुवारा चौकी पुलिस ने ग्राम नदीखेरा के पास गल्ला व्यापारी से हुई लूट और मारपीट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बड़ामलहरा नगर परिषद अध्यक्ष निशा राजे आनंद सिंह के भतीजे प्रिंस राजा बुंदेला और पिकअप चालक इंद्रपाल उर्फ सत्येंद्र यादव सहित तीन आरोपी शामिल हैं। मामले का मुख्य आरोपी तरुण पटेल कुशवाहा अभी फरार है।
पुलिस के अनुसार अगस्त में बड़ामलहरा निवासी गल्ला व्यापारी विकास असाटी उत्तर प्रदेश के ललितपुर में मटर बेचकर पिकअप से घर लौट रहे थे। ग्राम नदीखेरा के पास बदमाशों ने वाहन रुकवाकर उनके साथ मारपीट की और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। शिकायत पर भगवां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले के मार्गदर्शन �
Buxwaha, Chhatarpur | Oct 2, 2026