दारू: टाटीझरिया में किसानों को मिला उन्नत बीज, जरूरतमंदों के बीच बटीं धोती-साड़ी
टाटीझरिया में किसानों को मिला उन्नत बीज, जरूरतमंदों के बीच बटीं धोती-साड़ी। टाटीझरिया प्रखंड सभागार में सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए उन्नत किस्म के धान और उड़द बीज का वितरण बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख संतोष मंडल, मुखिया सुरेश यादव, बीटीएम अमित मोहन, मिथिलेश पाठक, महेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से लाभुक किसानों को बीज के पैकेट सौंपे।