राजपुर: मध्य विद्यालय रघुनाथपुर में बाल संसद व अन्य क्लबों का गठन, कोमल कुमारी बनीं प्रधानमंत्री
Rajpur, Buxar | Apr 13, 2026 राजपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय रघुनाथपुर के प्रांगण में सोमवार को प्रधानाध्यापक शिवजी दुबे की अध्यक्षता में बाल संसद, मीना मंच, यूथ एवं इको क्लब तथा विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया गया। बच्चों ने मतदान के जरिए पदाधिकारियों का चुनाव किया। सोमवार को 12:30 बजे अपराह्न में गठन किया गया। बाल संसद में प्रधानमंत्री पद पर कक्षा 8 की कोमल कुमारी बनी।