मंझनपुर: बैरमपुर ईट भटटा के पास पिकअप और बाइक में हुई टक्कर, बाइक सवार दो लोग घायल
पश्चिम शरीरा थाना इलाके के बैरमपुर ईट भट्टा के पास बुधवार दोपहर को एक पिकअप और एक बाइक में टक्कर हो गई है। इस टक्कर के चलते बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेज कर गाड़ियों को चौकी ले गई है।दोनों बाइक सवार घायल सुनील और मोटकू गढ़वा गांव जा रहे थे तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए हैं।