मंझनपुर: मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में प्लेटलेट की सुविधा का उद्घाटन प्रभारी मंत्री ने किया, जल्द ही मरीजों को मिलेगी और सुविधाएं
कौशाम्बी जिले में बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर प्रभारी मंत्री पहुंचे हुए हैं। उन्होंने मंझनपुर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया है। प्राचार्य हरिओम सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में आज से प्लेटलेट की सुविधा शुरू हो गई है। अब मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जिसका उद्घाटन प्रभारी मंत्री द्वारा किया गया है। जल्द ही और भी सुविधाएं मरीजों को मेडिकल कॉलेज में मिलेगी।