मंझनपुर: करारी में विजिलेंस और विद्युत विभाग की संयुक्त छापेमारी, जांच में नहीं मिला कोई अवैध कनेक्शन
करारी कस्बे में विजिलेंस टीम और विद्युत विभाग की संयुक्त छापेमारी ने इलाके में हलचल मचा दी। टीम ने कई मोहल्लों में पहुंचकर घरों और दुकानों की बिजली व्यवस्था की गहनता से जांच की। इस अभियान के तहत मीटर रीडिंग, लोड क्षमता और कनेक्शन की वैधता की बारीकी से जांच की गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान कोई अवैध कनेक्शन या बिजली चोरी का मामला नहीं मिला।